श्रद्वालुओं से भरी जीप पलटी दो की मौत- आधा दर्जन घायल

ग्वालियर।देहात के घाटीगांव थाना क्षेत्र में माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्वालुओं भरी जीप पलटने से उसमें सवार एक महिला और एक युवक की मौत हो गई और करीब ६ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराकर हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा निवासी गायत्री अपने बेटी भूरी तथा अन्यरिश्तेदारों के साथ जीप में सवार होकर माता के मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे। तभी घाटीगांव थाना क्षेत्र में घाकड होटल के पास जीप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे मे जीप में सवार एक महिला और एक युवक की मौत हो गई और ६ लोग घायल हो गए। घटना का समाचार मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और घायलो को इलाज के लिए अस्पताल तथा मृतको के शव पीएम के लिए भेज मामला दर्र्ज कर हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply