रायबरेली में आज सोनिया गांधी का नामांकन, अमेठी से स्मृति भरेंगी पर्चा

लोकसभा चुनाव 2019 की पहली परीक्षा आज हो रही है. देश के 20 राज्यों की कुल 91 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. एक तरफ मतदान की प्रक्रिया चल रही है तो दूसरी ओर अन्य चरणों के लिए प्रचार जारी है. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट रायबरेली से नामांकन करेंगी. पर्चा दाखिल करने के वक्त राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा उनके साथ रहेंगे.
अमित शाह की अपील- सेना को सशक्त करने वाली सरकार चुनने के लिए दें वोट
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथ पर वोटरों की भीड़ है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने आम लोगों से वोट करने की अपील की. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा है कि सेना को सशक्त करने वाली सरकार चुनने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें.
जारी रहेगा चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के भागलपुर, असम के मंगलदोई और सिलचर में चुनावी सभा संबोधित करेंगे. वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कलिमपोंग, दिनापुर और नॉर्थ त्रिपुरा में चुनावी सभा करेंगे.
स्मृति ईरानी का नामांकन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी में अपना नामांकन करेंगी. उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ही अपना नामांकन किया है. स्मृति ने 2014 में भी राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
कैसे होगा नामांकन?
नामांकन से पहले गांधी परिवार गेस्ट हाउस में रुकेगा. यहां कांग्रेस दफ्तर में हवन का आयोजन किया जाएगा. नामांकन से पहले 700 मीटर का रोड शो होगा, जो नामांकन वाली जगह खत्म होगा. नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी मौलाना अली मियां के परिवारजनों से मुलाकात करेंगी, वह हर बार नामांकन करने के बाद उनसे मुलाकात करती हैं.
सोनिया गांधी का नामांकन आज
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज रायबरेली से अपना नामांकन करेंगी. पर्चा दाखिल करने से पहले वह रोड शो करेंगी, इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे मौजूद रहेंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नामांकन के वक्त उनके साथ होंगे. रायबरेली में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होना है. भारतीय जनता पार्टी ने सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है.
2019 की पहली परीक्षालोकसभा चुनाव 2019 की पहली परीक्षा आज हो रही है. देश के 20 राज्यों की कुल 91 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. एक तरफ मतदान की प्रक्रिया चल रही है तो दूसरी ओर अन्य चरणों के लिए प्रचार जारी है. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट रायबरेली से नामांकन करेंगी. पर्चा दाखिल करने के वक्त राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा उनके साथ रहेंगे.
