10 साल बाद पता चला-बहू ने सुपारी देकर सास की हत्या करवाई

वडोदरा. दस साल पहले वाघोड़िया की एक महिला की हत्या का मामला अब जाकर सुलझा है। जिसमें पता चला है कि बहू ने दो लाख की सुपारी देकर अपनी सास की हत्या करवाई। सास देह व्यापार से जुड़ी थी, वह बहू की दो बेटियों को भी देह व्यापार में लाना चाहती थी। इसलिए बहू ने उसकी हत्या करवा दी।

एडवांस में दिए 25 हजार रुपए
यहां कीर्ति स्तंभ के पास चाइनीज का ठेला लगाने वाली अनु पेम्बासिंग तिब्बती का प्रेम संबंध दिनेश शर्मा से था। अनु की सास केसर बाई पूना में रहकर देह व्यापार करती थी। सास का मकान टूट जाने पर वह 20 लाख रुपए लेकर बहू अनु के पास चली आई। यहां वह मांजलपुर के बंगले में रहने लगी। कुछ समय बाद केसर बाई ने अनु पर दबाव डाला कि वह अपनी दो बेटियों को भी देह व्यापार के धंधे में लगा दे। पर अनु इसके लिए तैयार नहीं थी। फिर केशर बाई ने वापस पूना जाने की धमकी दी। उस समय उसके पास 17 लाख रुपए थे। अनु को उन रुपयों का लालच था। उसने अपने प्रेमी दिनेश से कहा कि वह सास की हत्या करवा दे। बदले में दो लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए 25 हजार एडवांस भी दिए।

केसर बाई पूना जाने के लिए निकली और…
जून 2009 में केसर बाई अनु के साथ 17 लाख रुपए लेकर दिनेश की कार में पूना जाने के लिए निकली। उसके साथ कार में मुकेश था। बाकी तीन लोग बाइक से पीछे आ रहे थे। रास्ते में कपुराई के पास अनु किसी बहाने से कार से उतर गई। तब कार चलाते हुए दिनेश ने कार को रवाल की तरफ ले गया। वहां केसर को नीचे उतार दिया। वहां से उसे खेत में ले गए। इसके बाद बाइक से आए पिंटू और हनुमाने ने केसर के हाथ-पेर पकड़े, तब दिनेश ने उसका मुंह दबाकर चाकू से वार किया। जिससे केसर बाई की मौत हो गई। केसर की हत्या के बाद दिनेश ने केसर के पास रखे 17 लाख रुपए और गहने लूट लिए।

हत्या के बाद शराब पीकर मनाई खुशियां
सास की हत्या के बाद अनु और उसका प्रेमी दिनेश दमन की होटल ब्रिस्टोन में 3 दिनों तक ठहरे। वहां शराब पीकर खुशियां मनाई। पुलिस ने अनु समेत 4 लोगों को इस मामले में अरेस्ट किया है। इस मामले से जुड़े एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। एक जेल में है। इस मामले में अनु पेम्बासिंग तिब्बती, मुकेश कालीदास कहार, दिनेश गिरीराज शर्मा, किशोर तारक चंद कहार, विजय उर्फ हनुमान रवि पटेल, परेश उर्फ पिंटू परमार पर हत्या का आरोप था। इसमें से पिंटू अभी जेल में है और विजय ने आत्महत्या कर ली है।

अनु मसूरी की है
मसूरी की अनु ने पेम्बासिंग के प्रेम विवाह किया था। सास केशर बाई पूना में रहती थी। वह देह व्यापार करती थी। पेम्बासिंग को शराब की आदत थी। अनु उसके साथ वडोदरा में हाथीपोल में रहती थी। कीर्तिस्तंभ के पास चाइनीज का ठेला लगाती थी। पेम्बासिंग ने 12 साल पहले अनु को छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ कहीं चला गया था। इस दौरान अनु की तीन संतानें हुई।  कीर्ति स्तंभ में ठेला लगाने के दौरान उसका प्रेम संबंध दिनेश शर्मा से हो गया। इसके बाद उसने अपनी सास की हत्या के लिए दिनेश को कहा। दिनेश ने अपने साथियों के साथ केसर बाई की हत्या कर दी।
 

Leave a Reply