बिजली के खंभे के नीचे चल रहा था जुआ फड़ 

जबलपुर। बरेला पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से २९ हजार ८ सौ रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई जमतरा खिरहनी घाट के पास की है, जहां जुआरी बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेल रहे थे। बताया गया है कि ४ आरोपी भागने में कामयाब हो गए थे।
बरेला पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली किी जमतरा खिरहनी घाट में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई। पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ जुआरी भागने में कामयाब हो गए, जबकि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
ये पकड़े गए ……..
पकड़े गए आरोपियों में सूरज पासी उम्र ३५ वर्ष, मनोज उर्फ मोनू भोसले उम्र ३७ वर्ष, लकी रैकवार उम्र ३० वर्ष शामिल हैं। भागने वालों में राहुल राव, अनूप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आबिद शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा १३ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Leave a Reply