गर्मी से हाल बेहाल- पार 41 के पार

ग्वालियर।अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में गर्मी का प्रकोप रोजाना बढता जा रहा है। सुबह दिन चढने के साहा ही भगवान भास्कर आंखे तरेरने लगे है। दोपहर के समय लगता है मानों आसमान से आग बरस रही है। अप्रैल माह मे जब गर्मी का यह हाल तो मई जून में क्या होगा यह सोचकर ही लोग परेशान होने लगे है।दिन के समय अधिकतम तापमान अब ४२डिग्री के पास आ चला है। शाम को सूर्य अस्त के बाद भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिन के साथ रात को भी गर्मी से राहत नहीं है। हालत है कि  एसी कूलर मे ही गर्मी से राहत मिल रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए जरुरी काम सुबह जलदी निपटाकर घरों मे कैद होने लगे है।रात के समय भी न्यूनतम तापमान २५ डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी गर्मी का प्रकोप और बढेगा।

Leave a Reply