14 अप्रैल को अमित शाह का गांधीनगर में लोकसम्पर्क

अहमदाबाद. अपनी पौत्री के जन्म दिन पर अहमदाबाद आए भाजपाध्यक्ष अमित शाह 14 अप्रैल को एक बार फिर गांधीनगर आएंगे। जहां वे रोड-शो और ग्रुप मीटिंग करेंगे। उनका रोड-शो कलोल बाजार से शुरू होगा।

रांधेजा में होगी ग्रुप मीटिंग
रोड शो के बाद अमित शाह रांधेजा में 12 गांव के कार्यकर्ताओं की ग्रुप मीटिंग करेंगे। दूसरी ओर गांधीनगर में कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-22 में ग्रुप मीटिंग करेंगे। रात 8 बजे वे गांधीनगर शहर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, इसके बाद वहीं की सामाजिक संस्था के साथ मीटिंग करेंगे।

Leave a Reply