मेट्रो में हेयर स्ट्रेटनर से बाल संवारती दिखी लड़की….

दिल्ली के लोगों की लाइफ लाइन मेट्रो, लेकिन इन दिनों दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाकर सोशल मीडिया के जरिए फेमस होने का सबसे सरल तरीका बना गया है।

DMRC की लगातार चेतावनी के बाद बावजूद भी ऐसी घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला रविवार का है, जहां मेट्रो में एक लड़की स्ट्रेटनर लगाकर अपने बालों को संवारती रही है।

दरअसल, दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़ाई-झगड़े, अश्लील हरकत और डांस के बाद अब एक लड़की चलती ट्रेन में एक स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हुए अपने बालों को सीधा करती रही है। इसी दौरान एक सहयात्री ने उसकी इस एक्टिविटी की रिकॉर्ड कर लिया है।

लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वहीं, वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जता रहे हैं।  

मेट्रो ने रील्स बनाने वाले और अपरंपरागत कपड़े पहने वाले लोग अन्य यात्रियों काफी असुविधा होती है, जिसके बाबत दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ऐसे लोगों के खिलाफ कई बार कार्रवाई कर चुका है।

वहीं DMRC ने मेट्रो में किसिंग, पोल डांस, ब्रेक डांस और बिकनी गर्ल जैसी घटनाओं और रील्स बनाने वालों निपटने के लिए रील्स बनाने पर फाइन लगाने का प्रावधान किया है। साथ ही ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

Leave a Reply