हाथ धोते ही सेटेलाइट के मतदाताओं की ऊंगली की स्याही धुल गई

अहमदाबाद. सेटेलाइट कामेश्वर विद्यालय के मतदान केंद्र में रूम नम्बर 7 में मतदाताओं की ऊंगली पर जो स्याही लगाई गई, वह हाथ धोते ही निकल गई। अनेक मतदाताओं ने इसकी शिकायत मतदान केंद्र में आकर की है। बोडकदेव में भी इसी तरह की शिकायत पाई गई।

मतदान के समय ही शिकायत जरूरी
इस संबंध में कलेक्टर डॉ.विक्रांत पांडे ने कहा कि मतदान के समय ही यदि इसकी शिकायत की जाती, तो इसकी जांच की जाती। मतदान के बाद शिकायत का कोई मतलब नहींं। हमें अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।

Leave a Reply