ब्रिटेन के टाटा स्टील सयंत्र में तीन धमाके, 2 कर्मचारी घायल

लंदन । मशहूर स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील के ब्रिटेन के पोर्ट टैलबोट, वेल्स स्थित सयंत्र में तीन धमाके होने से बड़ा हादसा हो गया है। यूके की मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। धमाके के बाद प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी तक 2 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। अभी विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं है। साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि उन्हें टाटा स्टील प्लांट में घटना की जानकारी है। आपातकालीन सेवा मुहैया कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि धमाके स्थानीय समय के मुताबिक तड़के करीब 3:30 पर हुए। इस प्लांट में 4 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। टाटा स्टील यूरोप ने 2 कर्मचारियों के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि आग बुझ गई है और जांच शुरू की जा चुकी है। प्लांट के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने ट्विटर लिखा कि धमाके इतने जोरदार थे कि उनके घर कुछ समय तक हिलते रहे। दूर तक आग की लपटें देखी गईं। धमाके की आवाज से अचानक बिस्तर से उठकर लोग यहां-वहां भागने लगे। 

Leave a Reply