बिहार: ‘जिन्ना’ पर शत्रुघ्न सिन्हा की फिसली जुबान, भाजपा ने कहा-कुछ तो शर्म करो

पटना । भाजपा से कांग्रेस में आए बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बयान में मोहम्मद अली जिन्ना को देश की आजादी का नायक और कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी कह दिया। उनके इस बयान से बिहार में सियासी उबाल जारी है। भाजपा ने इसे जहां बिहारियों के मान-सम्मान पर इसे कुठाराघात बतया तो वहीं महागठबंधन के नेताओं ने उनका बचाव किया है।
भाजपा नेता ने जमकर बोला हमला, कहा-शर्मनाक बयान है
भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि बिहार का संस्कार कभी जिन्ना की तरफदारी नही कर सकता, शत्रुघ्न सिन्हा ने जिन्ना की तरफदारी कर करोड़ो हिन्दू और देशभक्तों को चोट पहुचाई है। उन्होंने कहा कि देश का हर व्यक्ति जिन्ना का विरोधी है और शत्रुघ्न सिन्हा ने देश को बांटने वाले की तरफदारी शर्मनाक काम किया है।
नितिन नवीन ने तंज कसा कि कांग्रेस में जाते ही शत्रुघ्न सिन्हा का मिजाज एकदम से बदल गया है और इसीलिए अल्पसंख्यक वोट पाने के लिए वो कुछ भी बोल रहे हैं। ये बहुत ही शर्मनाक है।
बता दें कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में शत्रुघ्न सिन्हा ने जिन्ना को देश की आजादी का नायक बता दिया था और कहा था कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल से लेकर जिन्ना से लेकर नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पार्टी है।
सिन्हा ने कहा कि इन सभी का देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा योगदान था, इसलिए हम यहां पर आए हैं। अब जब मैं आ गया हूं पहली और शायद आखिरी बार कांग्रेस पार्टी में, तो कभी अब मुड़़ के जाने के लिए नहीं आया हूं।
शत्रुघ्न सिन्हा के बयान का बचाव करते हुए हम पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने शत्रुघ्न सिन्हा का निजी बयान बताया और कहा कि देश की स्वतंत्रता संग्राम में गांधी और जिन्ना दोनों की भूमिका थी, लेकिन जिन्ना के पाकिस्तान लेकर बैठने से हम कमजोर हुए हैं।
पटना, जेएनएन। भाजपा से कांग्रेस में आए बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बयान में मोहम्मद अली जिन्ना को देश की आजादी का नायक और कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी कह दिया। उनके इस बयान से बिहार में सियासी उबाल जारी है। भाजपा ने इसे जहां बिहारियों के मान-सम्मान पर इसे कुठाराघात बतया तो वहीं महागठबंधन के नेताओं ने उनका बचाव किया है।