ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने प्रेमिका डेढ़ घंटे में 3 बार गला दबाया, बच गई तो दुपट्टे से फांसी लगा दी

वडोदरा. शहर के पॉश इलाके जूना पादरा रोड पर गुरुवार को प्रेमी ने ब्रेकअप करने वाली प्रेमिका के साथ झगड़ा कर डेढ़ घंटे में 3 बार गला दबाया। इसके बाद भी जब वह बच गई, तो उसके दुपट्टे से फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। फिर लाश को एक पेड़ के पीछे छिपा दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी काे अरेस्ट कर लिया।

चार साल बाद हुआ ब्रेकअप
प्राची मौर्य और वसीम अरहान पारुल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट थे। चार साल पहले प्राजी जब 5 वें सेमेस्टर में थी, तब वसीम तीसरे सेमेस्टर में था। इस दौरान वसीम को बेकलॉग लगा, जिससे प्राची उसे ट्यूशन देने लगी। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। प्यार का यह सिलसिला करीब 4 साल तक चलता रहा। इस दौरान दोनों देर रात तक चेटिंग करते रहते। उनका यह नियम था कि रोज 20 मिनट तक चेटिंग अवश्य करेंगे।

वसीम को शक हो गया
चेटिंग के दौरान वसीम को शक हो गया कि प्राची देर रात ऑनलाइन रहती है, तो तय है कि वह किसी और के साथ सम्पर्क में है। डेढ़ महीने पहले प्राची ने वसीम को ब्लॉक कर दिया। इससे वसीम समझ गया कि प्राची अब उससे प्यार नहीं करती। 15 दिन पहले ही प्राची उसके साथ अलकापुरी स्थित एप्लास ड्रामा स्टूडियो में काम करने वाले अंकित के करीब आई और उससे प्यार करने लगी। वसीम को यह नागवार गुजरा। उसने प्राची को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

बुधवार को प्राची खंभात गई
खंभात में गुरुवार को प्राची और उनके 20 साथियों का स्पीचलेस नाटक था। जिसमें प्राची ने मां की भूमिका निभाई थी। उसके साथ अंकित भी था। इधर वसीम ने पता लगा लिया था कि प्राची कब लौटेगी। इसलिए वह उसके इंतजार में था। रात 1.35 बजे जैसे ही प्राची स्टूडियो वापस आई, तब वसीम ने देखा कि अंकित प्राची को उसके घर छोड़ने जा रहा है। अंकित बाइक पर और प्राची अपनी एक्टिवा पर थी। वसीम ने उसका पीछा किया। आगे चलकर प्राची-अंकित गार्डन के पास बैठकर बातें करने लगे, इसी समय वसीम वहां पहुंच गया। वसीम ने दोनों से कहा-इतनी देर तक यहां क्यों बैठे हो, ऐसा कहते हुए उसने दोनों की तस्वीरें खींच ली और कहने लगा कि पुलिस को फोन करता हूं। इस तरह से वह उन्हें परेशान करने लगा। इस पर दोनों वहां से चले गए। करीब 2.15 बजे अंकित प्राची की सोसायटी के बाहर मेन रोड पर छोड़कर वहां से चला गया।

प्राची-वसीम के बीच हुआ विवाद
अंकित के जाने के बाद वसीम प्राची के पास पहुंचकर कहा कि तुम्हारी तबीयत अब कैसी है। तब प्राची ने कहा कि यह मेरा पर्सनल मामला है, तुम बीच में मत पड़ो, हमारा ब्रेकअप हो गया है। तुम मुझे परेशान मत करो, जाओ यहां से। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, तो प्राची ने वसीम को दो थप्पड़ मार दिए। इससे वसीम तमतमा उठा। उसने प्राची का गला दबाना शुरू किया। प्राची ने इसका प्रतिकार किया, तो उसके नाखून वसीम को लग गए। इस दौरान वह जैसे ही वापस घूमी, वसीम की कोहनी से प्राची का गला दब गया। दोनों रोड पर नीचे गिर पड़े। प्राची बचने के लिए छटपटा रही थी। इस बीच वसीम ने प्राची के गले को कसकर दबा दिया, जिससे उसकी सांस थमने लगी। इस तरह से वसीम ने दो बार प्राची का गला दबाया।

…और प्राची बेहोश हो गई
सांस रूकने से प्राची बेहोश हो गई। इसी बीच वहां से एक बाइक गुजरी, उसे देखकर वसीम ने खड़े होकरे मोबाइल पर बात करने का नाटक किया। बाइक चालक थोड़ा रूककर वहां से चला गया। इसके बाद वसीम ने एक बार फिर बेहाेश प्राची का गला दबाया और बाइक से वहां से चला गया। रास्ते में उसे याद आया कि वह अपना मोबाइल तो प्राची के पास ही भूल आया है। वह वापस लौटा। उस समय प्राची जीवित थी। वह दर्द से कराह रही थी। तब वसीम ने अपना मोबाइल लेकर चौथा प्रयास करते हुए प्राची के दुपट्टे से उसका गला दबा दिया। इस बार प्राची की जीवन लीला समाप्त हो गई। तब वसीम ने उसकी लाश को घसीटकर रोड के किनारे पेड और दीवार के बीच सूखे पत्तों के पास फेंक दी।

सेवानिवृत्त पीएसआई पिता के सामने कबूल की हत्या
गुरुवार की सुबह 3.30 बजे प्राची की हत्या कर वसीम घर पहुंचा, जहां उसने अपने सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त पीएसआई पिता के पांव पकड़कर प्राची की हत्या करना स्वीकार किया। इस पर उसके पिता खामोश रहे। सुबह 6.30 बजे वह बेग लेकर घर से भरुच जाने के लिए निकल गया। रेल्वे स्टेशन आकर वसीम ने भरुच के लिए टिकट खरीदा।

वडोदरा छोड़ने के पहले ही हुआ अरेस्ट
सुबह जब राहगीरों ने पेड़ के पीछे एक लाश को देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस ने सारी जानकारी जुटा ली, फिर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने रिक्षा चालक और टिकट चेकर के रूप में स्टेशन में वसीम को तलाश किया, और उसे भरुच जाने के पहले अरेस्ट कर लिया।

Leave a Reply