आईपीएल मैच पर सट्टा खेल रहे तीन युवक गिरफ्तार

अहमदाबाद | शहर के ड्राईव इन रोड स्थित एक ऑफीस में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खेल रहे डीसा के तीन युवकों को मोबाइल, लेपटोप और टेब्लेट समेत गिरफ्तार कर लिया| जानकारी के अनुसार अहमदाबाद की वस्त्रापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के ड्राइव इन रोड स्थित योगी कॉप्लेक्स की स्वस्तिक एग्रो फार्म नामक ऑफीस में तीन शख्स आईपीएल मैच पर सट्टा खेल रहे हैं| सूचना के आधार पर वस्त्रापुर पुलिस ने योगी कॉम्प्लेक्स की स्वस्तिक एग्रो फार्म ऑफीस में छापा मारकर आईपीएल मैच पर सट्टा खेल रहे बनासकांठा जिले के डीसा की पटेल सोसायटी निवासी आनंद पटेल, गायत्रीनगर सोसायटी के नितिश पंचाल और मंगल पार्क निवासी रवि ठक्कर नामक तीन शख्सों को गिरफ्तार कर लिया| पकड़े गए युवक न्यू प्लेनाम नामक वेबसाइट पर सट्टा खेल रहे थे| पुलिस ने घटनास्थल से 15 मोबाइल, लेपटोप और टेब्लेट इत्यादि जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|
