रंगबिरंगे मॉकटेल की एक से बढ़कर एक जायकेदार प्रस्तुतियां दी शेफ पाटनी ने 

इन्दौर । नवलखा स्थित विसर्जन आश्रम आज शाम रंगबिरंगे और खुशबूदार मॉकटेल के निर्माण का प्रशिक्षण लेने वाली सखियों से गुलजार रहा। प्रख्यात शेफ अजय पाटनी ने लगभग 25 तरह के नए, परंपरागत और जायकेदार माॅकटेल बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। 
समाजसेवी संगीता बागड़ी एवं नताशा बागड़ी के निर्णायक मंडल ने विभिन्न विजेताओं के नाम घोषित किए। मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता पारीख ने बेस्ट फ्लोरल ड्रेसअप के लिए शिल्पी गोयल, सुषमा बंसल एवं नेहा गुप्ता को पुरस्कृत किया। शेफ अजय पाटनी ने टेंगी स्ट्राबेरी कोल्ड, बटरफ्लाई मोहितो, डी टाॅक्स, मेलोन मेलेडी, जिंजर वाईन, रोज, कोकोनट, ब्लेक ग्रेप्स कूलर, लेमन टी, कीवी कूलर, जसवंत मोजिटो, सौंफ शरबत, कोको लीची डिलाईट, मिर्च मुमताज, पेनशाॅट, ठंडाई सहित लगभग 25 शीतल पेय की रेसिपी भी बताई और इन शीतल पेय के ग्रीष्मकाल में होने वाले लाभ भी बताए। प्रारंभ में प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा मित्तल एवं अन्य सखियों ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। वर्कशाॅप में सभी सखियां रंगबिरंगे फ्लावर्स के आकर्षक परिधान में शामिल हुई। लगभग 100 महिलाओं की मौजूदगी में दो घंटे तक चली इस क्लास में पाटनी सर ने बड़े दिलचस्प अंदाज में एक से बढ़कर एक माॅकटेल बनाए और उनके स्वाद का आनंद भी दिलाया। समापन अवसर पर आकर्षक तंबोला भी खेला गया और विजेताओं ने खूब पुरस्कार भी जीते।  

Leave a Reply