प्रचार का आज अंतिम दिन, पार्टियों ने झोंकी ताकत, सनी देओल ने किया रोड शो

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार करने का शनिवार को अंतिम दिन है. इसको देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार (5 मई) को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं, रोड शो और प्रेसवार्ताओं का जोर रहेगा.
रोड शो के लिए पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के अलावा फिल्म स्टार भी सड़कों पर उतरे. इनमें फिल्म अभिनेता सन्नी देओल राजधानी जयपुर में जयपुर ग्रामीण से बीजेपी प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चूरू में राहुल कस्वां के समर्थन में रोड शो किया. सन्नी देओल जयपुर में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. जयपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रामचरण बोहरा के समर्थन में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन कर रोड शो शुरू किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे.
