अंतिम संस्कार से पहले बहन ने कहा- उसका भाई जिंदा है!!

राजकोट | शहर के स्मशान गृह में एक युवक की अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, तभी बहन ने कहा कि उसका भाई जिंदा है और उसकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं| जिसे सुनकर सभी स्तब्ध रह गए और डॉक्टर को बुला लिया| डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद युवक को मुखाग्नि दी गई|
राजकोट की श्रद्धा सोसायटी निवासी और जमीन-मकान की खरीद-बिक्री करने वाले जयंतिभाई चोटलिया के 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु के स्वादु पिंड पर सूजन आ गई थी, जिसका उपचार चल रहा था| सात दिन के उपचार के पश्चात हिमांशु घर लाया गया| लेकिन तबियत बिगड़ने पर फिर उसे अस्पताल ले जाया गया| जहां उपचार के दौरान हिमांशु ने दम तोड़ दिया| परिवार समेत रिश्ते-नातेदार हिमांशु के अंतिम संस्कार के लिए राजकोट के रामनाथपरा स्मशानगृह पहुंचे| जहां चिता पर लेटे हिमांशु को देख उसकी बहन सोनल ने कहा कि उसका भाई जिंदा है और उसकी आंखों से आंसू बह रहे हैं| सोनल की बात सुनकर सभी चौंक उठे और अंतिम संस्कार रोक तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया| स्मशान आए डॉक्टर ने भी हिमांशु को मृत घोषित कर दिया| जिसके बाद हिमांशु का अग्निसंस्कार किया गया|
