प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर छाए बादल 

भोपाल । ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण मिली अरब सागर की नमी के वजह से शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बादल छा गए। साथ ही तेज रफ्तार हवा चलने से दिन के तापमान में गिरावट भी आई है। इससे राजधानी वासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। इसी क्रम में शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान शुक्रवार(41.8) के मुकाबले 3.5 डिग्रीसे. नीचे लुढ़ककर 38.3 डिग्रीसे. पर आ गया। जो कि सामान्य से 2 डिग्रीसे. कम रहा। वर्तमान में राजस्थान के दक्षिणी भाग, गुजरात के उत्तरी क्षेत्र और उससे लगे मप्र के पश्चिमी हिस्से पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण अरब सागर से बड़े पैमाने पर नमी आने का सिलसिला जारी है। इससे शनिवार को भोपाल सहित प्रदेश के कई स्थानों पर आसमान पर बादल छाए रहे।
    साथ ही दिन में औसत 20 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं भी चलती रहीं। इस वजह से शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इस तरह की स्थिति रविवार को भी बनी रही। इस सिस्टम के समाप्त होने के बाद दिन के तापमान में धीर-धीरे फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। उधर बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में मामूली बढ़त होने की संभावना है।हालांकि वर्तमान में रात के समय में हवा की रफ्तार करीब 15 किमी. प्रति घंटा बनी रहने के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्रीसे. दर्ज हुआ, जो कि शुक्रवार के न्यूनतम तापमान(28.0) के मुकाबले 1.2 डिग्रीसे.कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिजीत ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान के दक्षिणी भाग, गुजरात के उत्तरी क्षेत्र और उससे लगे मप्र के पश्चिमी हिस्से पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण अरब सागर से बड़े पैमाने पर नमी आने का सिलसिला जारी है। 

Leave a Reply