जलसंकट के बहाने सरकार को घेरने की एनसीपी की तैयारी

अहमदाबाद | गुजरात में जल संकट को लेकर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राज्य सरकार को घेरने की तैयारी की है| एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव शंकरसिंह वाघेला ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राजनीति में दोबारा पूरी तरह सक्रिय होने का संकेत दिया है| गुजरात में राजनीतिक जमीन तलाश रही एनसीपी ने राज्य में बढ़ते जल संकट को लेकर सरकार को घेरने की योजना बनाई है| बैठक में वाघेला ने आगामी 8 दिनों में अपने अपने क्षेत्र में जल संकट की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने की पार्टी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है| जिसके बाद वोटर रेड कर गुजरात के पांच मंडलों की रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपेंगे| बता दें कि गुजरात में जल संकट गंभीर होता जा रहा है| एक ओर आसमान से शोले बरस रहे हैं, दूसरी ओर गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है| जिससे निपटने के लिए सरकार ने खास योजना बनाई है, जो नाकाफी नजर आ रही है|
