मामूली विवाद में लाठियों से पीटकर महिला की हत्या  मामला थाना जहाँगीराबाद के बहादुरपुर का

जहाँगीराबाद बाराबंकी। जमीनी विवाद को लेकर चाचा भतीजो मे जमकर लाठी डंडे चले दोनो तरफ से हुए हमले मे आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए जिसमे एक महिला की मौत हो गयी। मामला थाना जहाँगीराबाद के बहादुरपुर का है।यहां के निवासी बाबूलाल और इनके भतीजे अभिषेक के बीच घर के सामने पड़ी जमीन पर रास्ता निकालने को लेकर विवाद था।इसी जलन मे एक पक्ष की गाय उस जमीन पर पहुच गयी तो बेरहमी से उसको पीट कर अधमरा कर डाला।इस हरकत से उत्पन्न तनाव के बाद भतीजा अभिषेक अपने चाचा पर टूट पड़ा। इसके बाद दोनो तरफ हमले मे अनीता 42, अभिषेक 25, बाबू लाल 60, अनुराग 22, निर्मला 50,मंजू 30 बुरी तरफ घायल हो गयी । हमले मे किसी का सर फूटा तो किसी का हाथ पैर टूटा।पुलिस ने दोनो पक्षो की तहरीर लेने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है जहां डॉक्टरो ने निर्मला की हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर किया था लेकिन रास्ते मे ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।

Leave a Reply