एमपी की 7 सीटों पर 28.36 प्रतिशत मतदान

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मध्य प्रदेश में 7 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं| भीषण गर्मी से बचने मतदाता सुबह से ही लम्बी लाइनों में लगकर वोट डाल रहे हैं| प्रदेश में दूसरे चरण में सात सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल पर मतदान हो रहा है| यहां 15 हजार 240 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां एक करोड़ 19 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। इसके अलावा पहले चरण के मतदान में शामिल सीधी सीट के एक मतदान केंद्र डेम्हा में पुनर्मतदान भी हो रहा है।
11:30 बजे तक सात सीटों पर 28.36 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। टीकमगढ़ में 23.95 प्रतिशत, दमोह में 28.23 प्रतिशत, खजुराहो में 29.73 प्रतिशत, सतना में 28.25 प्रतिशत, रीवा में 25.78 प्रतिशत, होशंगाबाद में 31.88 प्रतिशत और बैतूल में 30.39 प्रतिशत मतदान हुआ।
बैतूल शहर के विवेकानंद वार्ड स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 134 पर एक युवती ने विवाह के एक दिन पहले मतदान किया। विवेकानंद वार्ड निवासी पूजा साहू का 7 मई को विवाह है और अभी विवाह की रस्में चल रही हैं। 

टीकमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक ने पत्नी के साथ किया मतदान

 

टीकमगढ़ और बैतूल में मतदान का बहिष्कार 

टीकमगढ़: सुबह से टीकमगढ़ लोकसभा सीट का मतदान शुरू हो गया है, लेकिन यंहा एक और बड़ी खबर सामने आई है जंहा एक गांव के लोगों ने मतदान करने से इंकार कर दिया है और मतदान का विरोध कर रहे हैं। ग्राम पंचायत बड़ौरा घाट के सभी ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर मतदान का विरोध किया है। लोगों का आरोप है कि इस गांव में जो बुनियादी समस्याएं हैं उनसे निजात नहीं मिल रही है। जैसे बिजली, पानी इत्यादि साथ ही लोगों का आरोप है कि इस गांव की जो खरीदी होती है, वह भी अब टीकमगढ़ में होने लगी है।  इसी कारण ग्रामीण मतदान का विरोध कर रहे हैं, सबसे बड़ा सवाल यंहा यही है कि इसकी जानकारी प्रशासन को लगने के बाद भी किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है।

बैतूल: बैतूल की भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नेवरा गांव में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। इसकी पीछे कारण जलसंकट है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे वक्त से जलसंकट से जूझ रहे हैं। दर्जनों बार मांग करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां पर 420 मतदाता हैं और सुबह से अभी तक एक भी वोटर ने मतदान नहीं किया है। ग्रामीणों को समझाइश देने के लिए भैंसदेही एसडीओपी, झल्लार थाना प्रभारी और भीमपुर सीईओ मौके पर पहुंच गए हैं।

मां के अंतिम संस्कार से पहले डाले वोट 

मतदान के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बनता है| चाहे कोई भी परेशानी हो मतदान करना है| सतना के वार्ड क्रमांक 44 के पूर्व पार्षद अशोक गुप्ता की माताजी शांति देवी गुप्ता का रविवार शाम 6:30 बजे निधन हो गया था, सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार होना था, लेकिन इसके पहले पूरा परिवार वोट डालने पहुंचा और एक मिसाल कायम की। परिवार के सदस्य गोकुल प्रसाद गुप्ता(पति) और बेटे अशोक गुप्ता, कैलाश गुप्ता और ओम प्रकाश गुप्ता ने अपने पत्नी और बच्चों के साथ मतदान किया। इसी तरह हर उम्र के लोग पोलिंग बूथ पहुँच रहे है, गर्मी के मौसम में लोगों की तबियत भी बिगड़ रही है, फिर लोग वोट डालने पहुँच रहे हैं| यही लोकतंत्र की खूबसूरती है| 
 

 

अब तक 12.48 प्रतिशत मतदान

9.45 बजे तक सात सीटों पर 12.48 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। टीकमगढ़ में 10.02 प्रतिशत, दमोह में 12.79 प्रतिशत, खजुराहो में 12.45 प्रतिशत, सतना में 13.24 प्रतिशत, रीवा में 12.34 प्रतिशत, होशंगाबाद में 12.47 प्रतिशत और बैतूल में 13.72 प्रतिशत मतदान हुआ।

इनके बीच है मुकाबला:

लोकसभा   क्षेत्रभाजपाकांग्रेस              
रीवाजनार्दन मिश्रासिद्धार्थ तिवारी
खजुराहोवीडी शर्माकविता सिंह
दमोहप्रहलाद पटेलप्रताप सिंह लोधी
सतनागणेश सिंहराजा राम त्रिपाठी
बैतूलदुर्गादासरामू टेकाम
होशंगाबादउदय प्रताप सिंहशैलेंद्र दीवान
टीकमगढ़वीरेंद्र  खटीककिरण अहिरवार

 7 सीटों पर 110 प्रत्याशी:  

इन सीटों पर 101 पुरूष और 9 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सात संसदीय क्षेत्रों में कुल 55 विधानसभा क्षेत्र हैं। मतदान के लिए कुल 1 करोड़ 19 लाख 56 हजार 447 मतदाता हैं। इनमें 62 लाख 84 हजार 949 पुरूष, 56 लाख 52 हजार 441 महिला एवं 235 अन्य मतदाता हैं। इस चरण में 18 हजार 822 सेवा मतदाता हैं। यह मतदाता पोस्टल बैलेट से अपने मत का प्रयोग करेंगे। 

 

 रीवा मनगवां विधानसभा क्षेत्र के 3 पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। 144 देवरिया गांव, 216 कनेला गांव एवं 234 तिवनी में ईवीएम मशीनें खराब होने से मतदान रुका रहा। तीनों ईवीएम मशीनें बदलने के बाद शुरू हुआ मतदान 

9 बजे तक सात सीटों पर 9.76 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। टीकमगढ़ में 3.47 प्रतिशत, दमोह में 4.11 प्रतिशत, खजुराहो में 7.61 प्रतिशत, सतना में 1.24 प्रतिशत, रीवा में 10.80 प्रतिशत, होशंगाबाद में 9.19 प्रतिशत और बैतूल में 7.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

Leave a Reply