बम की अफवाह से उड़ान में देरी 

नई दिल्ली । आईजीआई एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर एक विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद एक घंटे देरी से विमान काबुल के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट पुलिस आयुक्त संजय भाटिया के मुताबिक, शनिवार दोपहर एक शख्स ने टर्मिनल मैनेजर के फोन पर एयर की उड़ान आरक्यू-916 में बम होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद विमान की तलाशी शुरू की गई मगर कुछ संदिग्ध नहीं मिला। उनके मुताबिक कॉल करने वाले खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गलत सूचना देने वाले की पहचान भी कर ली गई है, मगर अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने कहा था कि उड़ान आरक्यू-916 के काबुल में उतरते ही उसमें आग लग जाएगी। यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई। पुलिस ने डॉक स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते के अलावा अन्य टीमों ने पूरे विमान की गहन जांच की। तलाशी के बाद विमान में न तो कोई विस्फोटक मिला और न ही कोई संदिग्ध सामान। इसकेबाद इस सूचना को झूठा घोषित करके उड़ान को काबुल के लिए रवाना कर दिया गया। मगर, उड़ान में एक घंदे की देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 

Leave a Reply