पत्नी से बोला पति- किसी और से कर लाेे शादी, ससुराल वालोंं को यूं दिया झांसा

एक व्यक्ति ने ससुराल वालों से गाड़ी खरीदने के नाम पर पांंच लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद राजस्थान से गाड़ी लाने की बात कह कर पत्नी को उसके मायके छोड़ गया। इसके बाद वह इटली भाग गया। पत्नी ने किसी तरह उससे संपर्क किया तो उसने कहा कि वह किसी और से शादी कर ले, वह अब कभी भारत नहींं आएगा। पत्नी ने मामले की पुलिस में शिकायत दी है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शादी के बाद से पति व ससुराल वाले मुझे दहेज के लिए तंग करते थे। वे उससे मारपीट करते थे व गाड़ी की डिमांड करते थे। 23 दिसंबर 2018 को पति मेरे पिता से पांच लाख रुपये उधार लेकर गया था कि वह राजस्थान गाड़ी लेने के लिए जा रहा है, वह टैक्सी डालना चाहता है। वह मुझे मुुुुझ मायके छोड़ गया।
युुुुवती ने शिकायत में बताया कि जब उसने 31 दिसंबर रात को नए साल की मुबारकबाद देने के लिए पति को फोन किया तो उसका फोन बंद था। 1 जनवरी सुबह उसे पता चला कि उसका पति उसे धोखे से मायके छोड़कर इटली अपने मां-बाप के पास चला गया है। युवती का गढ़शंकर के नजदीकी गांव भवानीपुर की रहने वाली है। गढ़शंकर थाना पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के आधार पर उसके पति जालंधर के नकाेदर के गांव बीर के निवासी जगरूप सिंह पुत्र सतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दहेज का विरोध किया तो करते थे मारपीट
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2017 में जगरूप के साथ हुई थी। जगरूप ड्राइवरी करता था और उसके माता-पिता इटली में रहते हैं। शादी में उन्होंने जो जो डिमांड की उसके पिता ने उसी हिसाब से दहेज दिया था। शादी के दौरान उसके पिता ने 28 तोले गहने दिए थे। चूंकि, उसके भाई बहन आस्ट्रेलिया में सेटल हैं इसी कारण उनका लालच बढ़ता गया।
विवाहिता ने बताया कि इस दौरान उसके ससुराल वालों ने उसे कार लाने के लिए तंग करना शुरू कर दिया। साथ में यह भी शर्त रख दी कि यदि गाड़ी नहीं लानी तो मायके से 15 लाख रुपये लेकर आओ। पहले तो वह बर्दाश्त करती रही लेकिन उसने बाद में जब उनका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
विदेश से फोन करके बोला-कहीं और शादी करवा लो
विवाहिता ने बताया कि 23 दिसंबर 2018 को उसका पति उसे मायके छोड़कर गया और कहा कि वह राजस्थान गाड़ी लेने जा रहा है। उसने यह बहाना लगाकर उसके पिता से पांंच लाख रुपये भी एंठ लिए। मायके छोड़़नेे के बारे में पूछा तो कहने लगा कि वह राजस्थान जाएगा तो घर मेंं अकेली रह जाएगी, इसलिए मेरे लौटने तक मायके में रह लो।
विवाहिता ने बताया कि उसने 31 दिसंबर को जब रात को फोन किया तो पति का फोन बंद आ रहा था। बाद में मौसी सास के बेटे ने बताया कि जगरूप तो इटली चला गया है और वह तो राजस्थान गया ही नहीं। जैसे तैसे करके उसने पति से फोन पर संपर्क किया तो उसने कहा कि वह अब वापस नहीं आएगा। वह किसी और से शादी कर ले।
पुलिस ने अन्य ससुरालियों पर नहीं किया मामला दर्ज
विवाहिता ने बताया कि पुलिस ने सही मामला दर्ज नहीं किया है। उसका पति अकेला नहीं था जो उससे दहेज की मांग करता था, उसके अन्य ससुराल वाले भी उसे तंग परेशान करते थे। यही नहीं जब उसका पति उसके साथ मारपीट करता था तो अन्य ससुराल वाले भी उसका साथ देते थे। पुलिस ने केवल पति के खिलाफ ही मामला दर्ज कर गलत कार्रवाई की है। अन्य ससुराल वालों को पुलिस ने मामले से निकाल दिया है।
सास को थाने किया तलब तो भाग गई इटली
विवाहिता ने बताया कि जब उसने पुलिस को शिकायत दी थी तो उन दिनों उसकी सास इटली से गांव आई हुई थी। इस दौरान थाना गढ़शंकर की पुलिस ने उसकी सास को थाना पेश होने के लिए बुलाया। इसके बाद वह दोबारा इटली भाग गई और थाने में पेश ही नहीं हुई।
