CBSE Class 10th Result 2019: बिहार टॉपर प्रियांशु बनना चाहता है एस्‍ट्रोनोमर, जानें सफलता का राज

पटना | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्‍ट (CBSE Class 10 results 2019) जारी कर दिया है। बिहार में पटना के प्रिंयाशु ने टॉप किया है। वह बड़ा होकर एस्‍ट्रोनोमर बनना चाहता है। वह अंतरिक्ष के रहस्‍यों को नजदीक से जानना चाहता है। उसने दैनिक जागरण से बातचीत में अपनी सफलता के राज भी बताए। 
पटना के बोर्ड कॉलोनी स्थित डीएवी स्‍कूल में पढ़ाई करने वाले प्रियांशु राज को 99 परसेंट अंक मिले हैं। वह अपनी इस उपलब्धि पर काफी खुश है। उनके पैंरेंट्स भी काफी गदगद हैं। उनके घर पर मिठाई का दौर चल रहा है। हर कोई उसे मिठाई खिलाने को आतुर है।  
प्रियांशु ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई कर एस्‍ट्रोनोमर बनना चाहता है। इसके लिए वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेगा। वह एस्‍ट्राेनोमर बनकर अंतरिक्ष के रहस्‍यों को नजदीक से देखना चाहता है, उसके बारे में पता लगाना चाहता है। प्रियांशु राज की मां डॉ. अर्चना सिन्हा आइजीआइएमएस में सहायक प्राध्यापक हैं, जबकि पिता डॉ. सुशांत शर्मा मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में डॉक्टर हैं। 
प्रियांशु ने बताया कि एस्ट्रोनोमर बनने के लिए वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेगा। इसके लिए अभी से ही प्रयास शुरू कर दिए हैं। पढ़ाई के शिड्यूल के संबंध में प्रियांशु ने बताया कि स्कूल के अलावा वह घर पर नियमित रूप से 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता था। इसमें अभिभावक व शिक्षक काफी सहयोग करते थे। सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह देते हुए उसने बताया कि जो भी पढ़ें, एकाग्रचित्त होकर पढ़ें, सफलता निश्चित मिलेगी। 
प्रियांशु ने बताया कि टीचर्स व पैरेंट्स उन्‍हें सपोर्ट करते थे। उनके पिता का सहयोग सबसे अधिक मिला। पिताजी मेरे लिए पढ़ाई करते थे और फिर हमें घर में पढ़ाते थे। उसने यह भी बताया कि अच्‍छे रिजल्‍ट की उम्‍मीद थी, लेकिन इतना अच्‍छा आएगा, यह भरोसा नहीं था।  
बता दें कि इस बार सीबीएसई 10वीं में कुल 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply