ICSE, ISC results 2019: एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

ICSE, ISC Result 2019 Declared | काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने मंगलवार को आईसीएसई और आईएसई (ICSE result 2019, ISE result 2019) घोषित कर दिए। जिन स्टूडेंट्स ने दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा दी थी, वे अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं। CISCE के मुख्य कार्यकारी गेरी अराथून ने कहा, आईसीएसई परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है।
पिछली बार के जैसे इस बार भी CISCE Results 2019 में लड़कियों ने बाजी मारी है. जूही रुपेश कजारिया और मनहार बंसल ने ICSE Class 10th result 2019 में टॉप किया है. वहीं 12वीं में देवांग कुमार अग्रवाल (कोलकाता) और विभा स्वामीनाथन (बेंगलुरु) ने टॉप किया है. इनके 100 परसेंट मार्क्स आए हैं.
इस बार 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज जहां 98.54% गया है. ये पिछले साल के मुकाबले 0.03% ज्यादा है. 10वीं में पश्चिमी भारत के छात्रों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. इस साल 99.73% पास प्रतिशत के साथ पश्चिमी क्षेत्र सबसे आगे रहा. वहीं 12वीं का पासिंग पर्सेंटज भी सुधरा है. इस बार 12वीं में 96.52% छात्र पास हुए हैं.
ISC 12th Results 2019:
कुल स्कूल- 1,080
कुल स्टूडेंट्स- 86,713
कुल लड़कियां एग्जाम में अपीयर हुई -39,964
कुल लड़कियां पास हुईं- 39,100
कुल लडकियां फेल- 864
कुल लड़के एग्जाम में अपीयर हुए- 46,749
कुल लड़के एग्जाम में पास हुए- 44,597
कुल लड़के एग्जाम में फेल हुए- 2,152
2018 के रिजल्ट पर नजर डालें तो ICSE Class 10 exam में 1.8 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था और 98.51% छात्र पास हुए थे. जिसमें लड़कियों का पास पर्सेंटेज 98.95% था, जबकि लड़कों का पास पर्सेंटेज 98.15% था. ऐसे ही ISC Class 12 exam में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था और 96.30% छात्र पास हुए थे. 12वीं में 97.63% लड़कियां पास हुईं थीं और 94.96% लड़के पास हुए थे.
ISCE ISC Result 2019 ऐसे करें चेक
स्टेप-1 -सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org या www.results.cisce.org जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद 12वीं वाले ISC Result के ऑप्शन पर क्लिक करें और 10वीं वाले ISCE Result के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 -अब रिजल्ट पेज खुलने पर अपना यूनिक आईडी, इन्डेक्स नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें।
स्टेप 4- इसके बाद सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
