भोपाल का ठग सागर मे गिरफ्तार

भोपाल। गांवों में तंत्र-मंत्र से निसंतान दंपती के यहां संतान पैदा होने तथा सोने-चांदी के जेवर दोगुना करने के नाम पर ठगने वाले दो बदमाशों को सागर की बंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है की इन शातिर जालसाजो मे एक आरोपी भोपाल व दूसरा ललितपुर का है। बंडा थाना पुलिस का कहना है की 24 अपै्रल को बंडा क्षेत्र के बरा गांव निवासी मगन लोधी की पत्नी व मां को दो बदमाशों ने जेवरात को दोगुना करने का झांसा देकर जेवर उड़ाए थे। तब से पुलिस इनकी तलाश में थी। हाल ही में संदेह के आधार पर दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की, तो उन्होंने यह वारदात कबूल ली। आरोपियोमें से एक भोपाल निवासी मोनू जोशी पुत्र मोहनलाल जोशी एवं दूसरा ललितपुर निवासी पुरुषोत्तम जोशी पुत्र तुलाराम जोशी हैं। उनसे बिना नंबर की बाइक, ठगी के जेवर समेत एक लाख रुपए का सामान जब्त किया है। अधिकारियो का कहना है की दोनो जालसाजो से अन्य शहरो मे की गई ठगी की वारदातो के बारे मे भी पुछताछ की जा :रही है। बताया जा रहा है की राजधानी मे भी इस तरह की कई वारदातो को अज्ञात जालसाजो ने अंजाम दिया है। यदि आरोपियो से पुछताछ मे भोपाल की किसी वारदात का खूलासा हूआ तो राजधानी पुलिस उन्हे ट्राजिंट रिमांड पर लेकर पुछताछ करेगी।
