पुणे में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, पांच की मौत

 पुणे में गुरुवार तड़के ऊरुली देवाची गांव में एक कपड़े के गोदाम में आग लग गयी जिसमें पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। आग लगते ही दमकल की चार गाडिय़ों मौके पर पहुंच गयी। इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

 मिली जानकारी के अनुसार ये आग ऊरुली देवाची गांव में तड़के 5 बजे साड़ी के गोदाम में लगी थी। उस समय वहां काम करने वाले मजदूर गोदाम के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें तेजी से उठी और ऊपर के कमरों तक फैल गर्ईं, जिससे वहां सो रहे मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। 

इन मजदूरों में चार मजदूर राजस्थान के थे वहीं एक मजदूर मराठवाड़ा के लातूर का रहने वाला था। मरने वालों में राजस्थान के राकेश रियाद, धर्मराम वाडियासार, राकेश मेघवाल और सूरज शर्मा शामिल हैं। इस हादसे में महाराष्ट्र के धीरज चांडक की भी मौत हुई है सभी मृतकों की उम्र 25 वर्ष से कम बतायी जा रही है।

Leave a Reply