सीआईएसएफ में अधिकारी बनने युवाओं के पास अच्छा अवसर 

अगर आप साहसी युवा हैं और सशस्त्र बलों में जाना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा अवसर है। 
संघ लोक सेवा आयोग ने केन्द्रीय सशस्त्र बल (सीआईएसएफ) में सहायक कमांडेंट के 323 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 20 मई है। वहीं  जिन अभ्यर्थ‍ियों ने अब तक आवेदन नहीं किया वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। आवेदन फीस भरने की अंतिम तारीख 19 मई है। 
पदों का विवरण 
इस परीक्षा के माध्यम से 323 पदों पर अभ्यर्थ‍ियों की भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थ‍ियों की नियुक्त‍ि देश के अलग-अलग हिस्सों में होगी। इसमें बीएसएफ के लिए 100, सीआरपीएफ के लिए 108, सीआईएसएफ के लिए 28, आईटीबीपी के लिए 21, एसएसबी के लिए 66 पद आरक्ष‍ित हैं। सभी अभ्यर्थ‍ियों को चयन प्रक्रिया के बाद अलग-अलग विभागों में नियुक्त‍ि दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर नियुक्त‍ि के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
उम्र सीमा:
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थ‍ियों की उम्र सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है।
आवेदन फीस:
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थ‍ियों को 200 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करना है जबकि एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थ‍ियों को कोई भुगतान नहीं करना है। फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट-बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थ‍ियों का चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी टेस्ट/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने की अंतिम तारीख – 20 मई 2019
ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख – 19 मई 2019
लिखित परीक्षा की तिथि – 18 अगस्त 2019 

सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन करें 
सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के पास अच्छे अवसर हैं। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रफेसर के 262 पदों पर आवेदन निकाले हैं फिलहाल इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2019 तक चलेगी। इन पदों के लिए आवेदन आवेदन जेपीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। 
सहायक प्रोफेसर पदों की यह वेकन्सी झारखंड के चिकित्सा महाविद्यालयों में भरी जाएगी।
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 45 और एसी/एसटी वर्ग के लिए 50 साल है। वहीं महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 48 वर्ग है। वहीं झारखंड राज्य के स्वास्थ्य सेवा संवंर्ग में काम करने वाले चिकित्सकों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
वेतनमान
इन पदों के लिए पे बैंड 15,600-39,100 और ग्रेड वेतन 6600 रुपए होगा। वहीं दो वर्षों का प्रोबेशन पीरियड होगा। बता दें कि आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आवेदन पत्र और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की अटैस्टेड कॉपी स्पीड पोस्ट से 24 मई तक कार्यालय भेजनी होगी। 

Leave a Reply