तेज बहादुर यादव की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, वाराणसी से रद्द हुआ था नामांकन

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाले पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव की याचिका अदालत ने खारिज कर दी है.

बता दें  पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नामांकन करने वाले तेज बहादुर यादव की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी. कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि तेज बहादुर की शिकायत के हर बिंदू पर गौर किया जाए और 9 मई तक कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करे.
चुनाव आयोग ने यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से तेज बहादुर यादव के नामांकन को रद्द कर दिया था, जिसके बाद तेज बहादुर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
 

Leave a Reply