राहुल गांधी के हमशक्ल ने बढ़ाया अपना वजन, कहा- नहीं दिखना राहुल जैसा

सूरत | आमतौर पर एक्टर या क्रिकेटर या फिर किसी नेता जैसी शक्ल होने पर व्यक्ति गर्व महसूस करता है| लेकिन सूरत के एक युवक ने नेता जैसी शक्ल से परेशान होकर अपना वजन बढ़ा लिया और कहा कि मुझे नहीं दिखना उस नेता जैसा| इस युवक का नाम है प्रशांत शेट्टी, जो सूरत में नोनवेज फूज का स्टाल चलाता है| प्रशांत शेट्टी 2014 में कांग्रेस के तत्कालीन उपाध्यक्ष राहुल गांधी जैसे दिखते थे| 30 वर्षीय प्रशांत कहना है कि वह जब स्कूल में पढ़ते थे, तभी से लोग मुझे राहुल गांधी का हमशक्ल कहते थे| उस वक्त बात को गंभीरता से नहीं लेता था| लेकिन पांच साल पहले यानी 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद वह अचानक चर्चा में आ गए| प्रशांत ने बताया कि उनके फूड स्टोल पर आनेवाले लोग उन्हें राहुलभाई कहकर बुलाते थे| जिससे मुझे खुशी होती थी, परंतु बाद में मुझे तब दु:ख होने लगा जब लोग मुझे “पप्पू” कहकर बुलाने लगे| जिससे परेशान होकर वर्ष 2019 और 17 से मैंने अपना लूक बदलना शुरू कर दिया| सबसे पहले 20 से 25 क़िलो शरीर का वजन बढ़ाया और हेयर स्टाइल भी बदल ली| जिससे मेरे लुक में कुछ बदलाव आया| प्रशांत के मुताबिक लुक बदलने के पीछे दो कारण थे| जिसमें पहला वह राहुल गांधी को पसंद नहीं करते और दूसरा वह नरेन्द्र मोदी के फैन हैं| प्रशांत ने कहा कि मैं नरेन्द्र मोदी को तब से पसंद करता हूं जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे| क्योंकि नरेन्द्र मोदी गुजरात और देश के लिए अच्छे काम किए हैं| मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी के काम मुझे काफी पसंद हैं| एक सवाल के जवाब में प्रशांत शेट्टी ने कहा कि वह भविष्य में कभी राहुल गांधी जैसा लुक नहीं अपनाएंगे| हांलाकि वजन बढ़ने से परिवार चिंतित है, इसलिए वजन घटाने पर विचार कर रहा हूं| प्रशांत बताते हैं कि उन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी पर बनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था| जिसमें उन्हें राहुल गांधी की भूमिका करनी थी| लेकिन विवाद से बचने के लिए मैंने फिल्म में काम करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया| प्रशांत ने कहा कि एक तो उन्हें अपने काम से उन्हें फुर्सत नहीं मिलती और दूसरा अभिनय करना आसान नहीं है|

Leave a Reply