अहमदाबाद का परिवार राजस्थान में हादसे का शिकार, 3 की मौत, दो गंभीर

अहमदाबाद | राजस्थान के बारां जिले में हुए ट्रक और कार बीच हुए हादसे में अहमदाबाद निवासी एक परिवार के सदस्यों को मौत हो गई| जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| राजस्थान की शाहबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है|
जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में रहनेवाले पूर्व सैनिक संदीप चौहाण का परिवार कार में अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश के मैनपुर जा रहा था| राजस्थान के बारां जिले में ट्रक की टक्कर से कार पलटी खा गई| इस हादसे में दादा, पुत्र और पौत्र की मौत हो गई| जिसमें रिटायर्ड सूबेदार मेजर नरेशचंद्र चौहाण, रिटायर्ड सैनिक 46 वर्षीय संदीप नरेशचंद्र चौहाण और संजयसिंह की 16 वर्षीय पुत्री अनामिका शामिल है| जबकि कार में सवार संदीपसिंह की 44 वर्षीय पत्नी दुर्गेशनंदनी और 14 वर्षीय आर्यन संदीपसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को राजस्थान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है| राजस्थान की शाहबाद पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू की है| दुर्घटना का शिकार परिवार उत्तर प्रदेश के मैनपुर का मूल निवासी है और कई सालों से अहमदाबाद में रहता था|
