दो ट्रेलर के बीच भिंड़त के बाद लगी आग, दो लोगों की मौत

अहमदाबाद | उत्तरी गुजरात में डीसा-भिलडी हाईवे पर सुबह दो ट्रेलर के बीच जबर्दस्त भिडंत हो गई| टक्कर के बाद ट्रेलर में आग लग गई और उसमें ड्राइवर और क्लीनर की जलकर मौत हो गई| जानकारी के मुताबिक कच्छ के कंडला से कोयला लादकर एक ट्रेलर राजस्थान के उदयपुर की ओर जा रहा था| उत्तरी गुजरात में डीसा-भिलडी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के पीछे दूसरा ट्रेलर टकरा गया| भिडंत के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई| ट्रेलर के ड्राइवर और कंडकर बाहर नहीं निकल पाए और दोनों की आग में जलकर मौत हो गई| घटना की सूचना पाते ही डीसा के दो फायर फाइटकर घटनास्थल पर पहुंच गए और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया|
