उत्तरी गुजरात के बनासकांठा और अरवल्ली में तेज हवा के साथ बारिश

अहमदाबाद | उत्तरी गुजरात के बनासकांठा और अरवल्ली में सुबह तेज हवा के साथ बेमौसमी बारिश हुई| मौसम विभाग पहले ही आगामी दिनों में बेमौसमी बारिश की संभावना जता चुका है| दक्षिण पश्चिम राजस्थान में बने अपर एयर साइक्लोनिक सर्क्युलेशन के कारण अहमदाबाद समेत राज्यभर में गर्मी कम हुई है| राज्य में औसत तापमान 40 डिग्री तक दर्ज हुआ है| हांलाकि उमस बढ़ने से लोग परेशान हैं| आज सुबह बनासकांठा और अरवल्ली में तेज हवा के साथ बेमौसमी बारिश हुई| अब भी उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में अगले दो दिन बेमौसमी बारिश होने की संभावना है| अरवल्ली के भिलोडा में तेज आंधी के साथ बारिश हुई| अंबाजी में सुबह 4 बजे धूमधड़ाके के साथ बारिश हुई| मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 4-5 दिनों तक गुजरात में गर्मी बढ़ने की कोई संभावना नहीं है| उत्तरी गुजरात के बनासकांठा, साबरकांठा, अरवल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले दो दिन बेमौसमी बारिश हो सकती है| साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी| शुक्रवार को दक्षिण गुजरात के तेज हवा के साथ वलसाड, नवसारी और डांग में बेमौसमी बारिश हुई थी|
