अब आपकी बारी, बटन दबाइए, बीप की आवाज सुनिए, सात सेकंड रुकिए

आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। आज आपको अपने प्रतिनिधि का चुनाव करना है। तेज धूप होगी और आपके सामने 16 उम्मीदवारों में से किसी एक को चुनने का चैलेंज भी होगा। आपका चुना हुआ सदस्य सीधे देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद में जाएगा, जहां देश की आंतरिक और वाह्य योजनाओं के फैसलों में अपना समर्थन देगा। ऐसे में देश के निर्माण में आपका योगदान कम नहीं है। आपका एक वोट काफी अहम साबित होगा। एक ईवीएम में 16 प्रत्याशी, दूसरी में नोटा का ऑप्शन
इस बार करनाल लोकसभा क्षेत्र में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हर बूथ पर दो-दो ईवीएम होंगी। एक ईवीएम पर सभी 16 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न होंगे। नोटा का बटन दूसरी ईवीएम में होगा। नोटा को भी उम्मीदवार माना जाएगा। ये दोनों ईवीएम वीवीपैट से जुड़ी होंगी। 8,28,395 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
विस क्षेत्र पुरुष महिला टीजी कुल मतदाता
पानीपत ग्रामीण 128304 107358 9 235671
पानीपत सिटी 114313 99435 10 213758
इसराना (एससी) 93312 79599 01 172912
समालखा 111923 95129 02 207054
कुल 447852 381521 22 829395 शहर सबसे ठंडा है तो समालखा सबसे गर्म
लोकसभा चुनाव में प्रशासन व पुलिस की नजर संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर है। जिले में ऐसे 130 बूथ हैं। इनमें 83 संवेदनशील और 46 अति संवेदनशील हैं। ग्रामीण विस में 24 संवेदनशील और 14 अति संवेदनशील बूथ हैं। समालखा में सबसे ज्यादा 22 संवेदनशील और 32 अति संवेदनशील हैं। जबकि पानीपत शहर में 10 और इसराना में 27 बूथ संवेदनशील हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशीन बूथों पर पुलिस की सामान्य ड्यूटी के अलावा पैरामिल्ट्री के जवान तैनात किए गए हैं। जिला में झारखंड पुलिस की तीन और पंजाब पुलिस की एक कंपनी आई है। जिला पुलिस के 1600 अधिकारियों और जवानों के साथ गुरुग्राम से 124 पुलिसकर्मी, मधुबन और नेवल से 400 कमांडों सुरक्षा में सहयोग देंगे। एसपी के साथ दो कंपनी और डीएसपी के साथ एक-एक कंपनी रिजर्व में होगी। डीएसपी क्राइम और इनके साथ एक कंपनी रिजर्व में रहेगी। किसी तरह के अपवाद की सूचना पर डीएसपी अपनी कंपनी के साथ पहुंचेंगे। इस बार खास आपके लिए
पेट्रोल, डीजल, होटल व रेस्तरां में खाने-पीने पर छूट
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनवरी 2001 में जन्में युवाओं को वोट देने के बाद फन सिनेमा और पीवीआर में फ्री फिल्म दिखाई जाएगी। पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 17 युवा हैं। वहीं गोल्ड होटल, ग्रांड प्लाजा, हनु स्वीट्स, महाराजा होटल, स्वर्ण महल, अवध और मिट्ठन स्वीट्स के प्रबधंकों ने सर्वसम्मति से मतदाताओं को जलपान व खानपान पर 15 प्रतिशत छूट देने का फैसला लिया है। आईओसीएल ने मतदान करने वालों को व्यक्तिगत व्हीकल पर प्रति लीटर 50 पैसे की छूट दी है। इन सबके लिए मतदाता को अपनी अंगुली पर मतदान करने का निशान दिखाना होगा। 50 पोलिग बूथों पर तीसरी आंख का पहरा
पानीपत जिले में 50 पोलिग बूथ पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। शहरी विधानसभा क्षेत्र में 12 बूथ, ग्रामीण में 12 बूथ, समालखा में 14 बूथ व इसराना के 12 बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन बूथों पर ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतलौडा क्षेत्र के 4 गांवों के 9 पोलिग बूथ पर कैमरे लगे हैं। सींक गांव के राजकीय स्कूल में बने पोलिग बूथ नंबर 152, 153, नारा में बने पोलिग बूथ नंबर 59,61, नया नारा के पोलिग बूथ नंबर 63 व मतलौडा के पोलिग बूथ नंबर 47, 51, 52 व 54 पर ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतलौडा के बीडीपीओ कार्यालय में बने बूथ नंबर 52 पर प्रदेश के परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार अपनी वोट डालेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने किया बूथों का दौरा
मतलौडा क्षेत्र में बने पोलिग बूथों पर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मुस्तैद नजर आए। गांव भालसी व मतलौडा के राजकीय स्कूल में बने पोलिग बूथ पर दौरा करने आए मतलौडा 33 केवी सब डिवीजन के जूनियर इंजीनियर शिव कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर बिना बाधा के लगातार बिजली सप्लाई की जाएगी। ताकि कहीं पर कोई दिक्कत न हो। स्पेशल इमरजेंसी टीम का गठन किया गया है। जो कि 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। किसी भी पोलिग बूथ पर बिजली की समस्या नहीं आने दी जाएगी। जेनरेटर का प्रबंध भी करवाया गया है पैसे साथ लेकर चल रहे हैं तो ये जरूर करें
व्यक्ति अपने साथ केवल 50 हजार रुपये तक की धनराशि ही लेकर चल सकता है। इसके लिए भी उसको उक्त धनराशि के स्पोर्टिंग दस्तावेज मौके पर ही प्रस्तुत करने होंगे। ऐसा नहीं करने पर धनराशि मतदाताओं को लुभाने, धमकाने और रिश्वत के प्रयोग के लिए लाई मानी जाएगी। आपके काम की 5 बातें
गलत उम्मीदवार को वोट गया है तो दूसरा वोट मांगे
इस बार ईवीएम को वीवीपैट के साथ जोड़ा है। वोट डालने के बाद बटन को सात सेकंड तक दबाए रखें। इसमें एक बीप की आवाज आएगी। ध्यान रखें कि वीवीपैटी स्लिप निकलने तक बटन को अंगुली से न हटाएं। वीपीपैट स्लिप के साथ अपने वोट का मिलान सुनिश्चित करें। अगर आपका मिलान ठीक नहीं है तो आप रूल 49 एमए के तहत चुनाव अधिकारी को अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आरओ परमिशन पर आपको पुन: मतदान का अधिकार होगा। उस वक्त बूथ के पोलिग अधिकारी और सभी एजेंट आपके साथ ही मौजूद रहेंगे। आपका आरोप सही पाया जाता है तो ईवीएम वीवीपैट को तुरंत बदल दिया जाएगा। अगर आरोप गलत पाया जाता है तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वोटर कार्ड नहीं है तो 11 अन्य होंगे मान्य
मतदाता का नाम सूची में है और उसके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो अन्य आइडी कार्ड और पहचान पत्र दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने 11 प्रकार के पहचान पत्र मान्य किए हैं। इनमें ड्राइविग लाइसेंस, पासपोर्ट, केंद्र या राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र से भी अपना मतदान कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैनकार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआइ द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा का जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमे का स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसद, विधायक और एमएलसी की ओर से जारी किया गया अधिकारिक पहचान पत्र और आधारकार्ड में से कोई एक पहचान पत्र दिखाया जा सकता है। मतदान के लिए किस टाइम जाएं
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई रविवार को प्रात: 7 बजे शुरू होगा। इससे पहले छह बजे विभिन्न पार्टियों और उम्मीदवारों के एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल कराया जाएगा। मतदान शाम को छह बजे तक चलेगा। उस वक्त तक लाइन में खड़े सभी मतदाताओं को मतदान का अधिकार होगा। पोलिग अधिकारी ऐसे मतदाताओं को अपने हस्ताक्षरयुक्त स्लिप या पहचान देगा। उसको दिखाकर ही मतदान करने का अधिकार होगा। वोटर स्लिप नहीं तो घबराए नहीं
मतदाताओं को अधिकारिक फोटोयुक्त वोटर स्लिप दी गई है। जिस पर मतदाता का नाम, उसका फोटो, पोलिग स्टेशन का नंबर और वोटर संख्या है। स्लिप के पीछे मतदान केंद्र तक पहुंचने का मार्ग भी दर्शाया गया है। आपके पास स्लिप नहीं है तो चिता न करें। मतदान केंद्र के बाहर सुविधा केंद्र पर वोटर स्लिप दी जाएगी। इसके अलावा आयोग ने ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है। कोई भी मतदाता अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ वोटर सर्च इंजन से वोटर सीरियल नंबर और मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकता है। वोटर असिस्टेंट की शुरूआत भी की गई है। किसी और ने आपका वोट डाल दिया है तो टेंडर वोट मांगें
आप मतदान करने अपने बूथ पर गए हैं, लेकिन किसी ने आपके वोट का प्रयोग कर दिया है तो आप केंद्र पर किसी तरह का विवाद न करें और न ही मतदान किए बिना वापस आएं। आप पोलिग अधिकारी के सामने अपनी बात रखें। वे आपके दावे और आरोपों की जांच करेंगे। अगर आप सही पाए जाते हैं तो आपको टेंडर वोट दिया जाएगा। हर बूथ पर 20-20 बैलेट पेपर दिए गए हैं। इन बैलेट पेपर से आप अपने उम्मीदवार को मतदान कर सकते हैं। दिक्कत है तो यहां संपर्क करें
मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी है और पोलिग अधिकारी आपकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं तो 1950 टोल फ्री नंबर पर किसी भी मामले की सूचना दे सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में कानून एवं व्यवस्था बिगड़ने पर सूचना दे सकते हैं। मतदान प्रतिशत
वर्ष प्रतिशत
1980 64.76
1984 66.84
1989 64.41
1991 65.84
1996 70.48
1998 68.99
1999 63.68
2004 65.72
2009 67.72
2014 73.00
2019 100 का टारगेट मतदान के लिए आई जागरूकता
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 2009 के लोकसभा चुनाव में जिला में 65.03 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2014 में यह बढ़कर 69.71 प्रतिशत पहुंच गया था। इसराना विधानसभा में सबसे अधिक 72.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद समालखा में 71.21 और पानीपत ग्रामीण में 69.19 प्रतिशत वोटिग हुई थी। पानीपत शहरी विधानसभा में सबसे कम 66.40 प्रतिशत मतदान हुआ था।
