इस आसान विधि से घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी ‘मसाला रोटी’

बच्चों को रोटी खिलाना बड़ा टास्क होता है, लेकिन रोटी एक हेल्दी फूड है, तो अगर आपके बच्चे भी रोटी खाने में करते हैं नाटक, तो कभी-कभार नॉर्मल रोटी से हटकर उनके लिए मसाला रोटी बनाएं। चाव से खाएंगे इसे।
सामग्री :
गेहूं का आटा – 1 कप, ओटमील – 1/2 कप, बाजरा आटा – 1/4 कप, रागी आटा -1/4 कप, मक्के का आटा – 1 कप, हल्दी – 1/4 टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून, धनिया पाउडर – 1/4 टी स्पून, अलसी पाउडर – 1 टी स्पून, अजवाइनम – 1 टी स्पून, कसूरी मेथी – 2 टी स्पून, घी/तेल – जरूरत के अनुसार, नमक – स्वाद के मुताबिक
विधि :
- मसाला रोटी बनाने के लिए एक बाउल में गेहूं का आटा, मक्के का आटा, बाजरा आटा मिक्स करें।
- इसके साथ ही इसमें अलसी पाउडर और सारे मसाले भी मिला लें।
- स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
- आटे को सेट होने के लिए 10 मिनट तक रख दें।
- इसके बाद आटे की लोइयां बनाएं। पतली-पतली रोटियां बेल लें।
- तवे पर इन रोटियों को सेंक लें।
- रोटी पर घी लगाकर दाल या सब्जी के साथ परोसें।
- बच्चे मना ही नहीं कप पाएंगे इसे खाने से।
