दुष्कर्म पीडि़ता नाबालिग युवती ने खुद को आग लगाकर दे दी जान

नागौर ।  मकराना थाना इलाके में एक रेप पीडि़ता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया है। पीडि़ता से दुष्कर्म करने के आरोपी को पूर्व में पकड़ा जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार घटना मकराना इलाके के एक गांव में हुई। वहां एक 17 वर्षीय युवती ने सुबह खुद पर करोसिन छिड़ककर आग लगा ली। घटना के समय मृतका के पिता बड़ी बेटी को लेकर कुचामन हुए गए थे। मृतका की मां बाहर सो रही थी। इसी दौरान रेप पीडि़ता ने बाथरूम में घुसकर खुद पर करोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मकराना अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतका की मां ने गत 2 मई को बेटी के साथ हुए रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में मृतका के साथी देवेन्द्र सिंह पर नशीली दवा खिलाकर रेप करते हुए अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया गया था। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।मामले में चालान पेश करने के आदेश हो चुके हैं।

Leave a Reply