साली से दुष्‍कर्म कर जिंदा जला डाला, दर्दनाक मौत की इस दास्‍तान से कांप जाएंगे आप

जीजा से साली के साथ दुष्‍कर्म किया, फिर पाेल खुलने के डर से उसे जिंदा जला डाला।

दिल दहला देने वाली यह घटना बिहार के भागलपुर स्थित कहलगांव में हुई। घटना में बुरी तरह घायल युवती की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दुष्‍कर्म कर लगा दी आग

मिली जानकारी के अनुसार कहलगांव के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे जीजा ने छोटे भाई की साली के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसके शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। जलती युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्‍होंने किसी तरह आग बुझाई।

इलाज के दौरान हुई मौत

इस बीच पुलिस भी पहुंचे गई। गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

आरोपित जीजा गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित चचेरे जीजा पप्पू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। पप्पू के छोटे भाई से युवती की बड़ी बहन की शादी हुई है। वह अपनी बहन के यहां ही थी, लेकिन पप्पू के साथ अपने घर आ गई थी। उसके पिता ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने गए थे। युवती को अकेली पाकर पप्पू ने घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply