पीने के पानी से धोई जा रही थी कोहली की कार, नगर निगम ने 500 रु. का चालान काटा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की एसयूवी को पीने के पानी से धोने पर नगर निगम ने 500 रुपए का चालान काट दिया। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरिओम अत्री ने बताया कि डीएलएफ फेज-1 में कोहली के पड़ोसी ने शिकायत की थी कि उनके मकान के बाहर रोज छह-सात गाड़ियां पीने के पानी से धोई जाती हैं। रोज करीब 1500 लीटर पानी बहाया जाता है। 

नियमानुसार दोबारा पानी बर्बाद करते हुए पाए जाने पर दो हजार रुपए का चालान किया जाता है। तीसरी बार पानी बर्बाद करने पर कनेक्शन काटा जा सकता है। 

डीएलएफ फेज में पानी की किल्लत 
निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने बताया, "शिकायत के बाद जांच पर निकले तो क्रिकेटर विराट कोहली के घर के बाहर उनका निजी सहायक दीपक गाड़ी धोते मिला।" इन दिनों डीएलएफ फेज 1, 2 और 3 में पानी की किल्लत है।

Leave a Reply