गर्मी के कारण खड़ी कार में लगी आग, स्वाहा

चुरू । प्रदेश के चूरू जिला मुख्यालय के व्यस्ततम नई सड़क स्थित पेट्रोल पम्प के पास खड़ी कार में आग लगने से हडकंप मच गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब गर्मी के कारण गैस किट ने आग पकड़ ली और कार धूं-धूं कर जलने लगी। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सिलेंडर फटने के डर से आसपास की दुकानों से निकल कर लोग भागने लगे। काफी सारे लोग दूर खड़े होकर जलती कार को देखने लगे। इस बीच  पेट्रोल पम्प से लाए गए अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद नगरपरिषद की दमकल मौके पर पहुंची जो कार में लगी आग पर काबू पाने में कामयाब हो गया। घटना स्थल पर जमा हुए लोगों का कहना थी कि यदि समय रहते दमकल मौके पर नहीं पहुंचती तो सिलेंडर फटने से भीषण हादसा हो सकता था। बता दें कि कार में आग लगने की घटना स्थल से नजदीक में ही पेट्रोल पम्प था। कार में लगी आग के दौरान मौके पर काफी लोग जमा हो गए थे।

Leave a Reply