फतेहाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन सहित भतीजी की मौत

 फतेहाबाद जिले में मंगलवार सुबह गांव हिजरावां कला के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार भाई-बहन व भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चाल ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव मोची चौबारा निवासी 35 वर्षीय भगवंता देवी अपनी मां के घर पंजाब के मानसा जिला के गांव आई हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह महिला का भाई 28 वर्षीय महेंद्र अपनी बहन भगवंता देवी व भतीजी पारूल को बाइक पर गांव मोची चौबारा छोड़ने के लिए रवाना हो गया।

बताया जा रहा है कि सुबह जैसे ही वह साढ़े 8 बजे गांव हिजरावां कलां के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों ने एंबुलेंस व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीनों के शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply