डाडम पहाड़ी पर खनन के दौरान पत्थर खिसकने से पोपलैंड मशीन गिरी, नीचे दबे ऑपरेटर की मौत

तोशाम. डाडम की पहाड़ी पर खनन करते हुए पोपलैंड मशीन पहाड़ से गिरने पर ऑपरेटर की मौत हो गई। शनिवार को झारखंड के अलमोड़ा निवासी 40 वर्षीय सुनील खनन के दौरान डाडम की पहाड़ी पर मशीन चला रहा था। तभी मशीन के नीचे से बड़ा पत्थर खिसक गया अाैर संतुलन बिगड़ने से पाेपलैंड मशीन ऑपरेटर समेत नीचे आ गिरी।
ऑपरेटर मशीन अाैर पत्थरों के बीच में दब गया। आसपास खड़े लोगों ने अन्य मशीन की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुनील को पत्थरों के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सिविल अस्पताल में ले गई।
