वृद्धावस्था पेंशन अब 500 रुपये

लखनऊ । प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 से 79 आयु के लाभार्थियों की पेंशन राशि में 100 रुपये वृद्धि कर दी गयी है। अब उन्हें 400 की जगह 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। राज्य के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने यहां बताया कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 60 से 79 आयु वर्ग के लोगों प्रदान की जा रही वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि राज्यांश के रूप में 300 रुपये एवं केन्द्रांश के रूप में 200 रुपये, कुल 500 रुपये प्रतिमाह प्रति लाभार्थियों को मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ी हुई 100 रुपये की धनराशि एक जनवरी 2019 से देय होगी। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में समाज कल्याण विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के समस्त पा वृद्धजनों को जिनका नाम बीपीएल सूची 2002 में सम्मिलित है अथवा उनकी वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56460 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये तक के तहत है को वृद्धावस्था पेंशन दिये जाने की व्यवस्था है। श्री शास्त्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में इस योजना के तहत 4071158 पेंशनरों को लाभान्वित किया गया है।

Leave a Reply