सिटी सर्वेयर 65 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सूरत | सूरत एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने संपत्ति में नाम दाखिल करने के बदले में रु. 65000 की रिश्वत लेते सिटी सर्वेयर को गिरफ्तार कर लिया| जानकारी के मुताबिक सूरत सिटी सर्वे में सेवारत आरसी मकवाणा नामक अधिकारी ने शहर के एक व्यक्ति के रु. 100000 की रिश्वत मांगी थी| दरअसल इस नागरिक ने एक साल पहले संपत्ति में नाम दाखिल कराने के लिए आवेदन किया था| इस काम के लिए आरसी मकवाणा ने नागरिक से एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी| बाद में रु. 65000 में बात बन गई| हांलाकि नागरिक ने रिश्वत में रु. 65000 देने के बजाए एसीबी से सिटी सर्वेयर की शिकायत कर दी| जिसके आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और सिटी सर्वेयर आरसी मकवाणा को रु. 65000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया|

Leave a Reply