जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में खाई में गिरी यात्री बस, 31 लोगों की मौत, कई घायल

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया. केशवन इलाके में एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस सड़क हादसे में 31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
रेस्क्यू टीम ने सड़क हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
