दो युवकों की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे कार में मिले शव 

मेरठ । मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के गाजियाबाद रोड पर डायमंड पब्लिक स्कूल के सामने शनिवार शाम स्विफ्ट डिजायर कार में आगे की सीट पर गोली लगे शव मिले। पास खड़े ट्रक चालक ने खून से लथपथ शव देखकर पास से गुजर रही डायल 100 पुलिस को सूचना दी। एसपी ग्रामीण और सीओ समेत तीनों थानों की फोर्स पहुंची। देर रात उनकी पहचान जुनेद पुत्र हनीफ और दानिश पुत्र शरीफ निवासी अहमदनगर लिसाड़ीगेट के रुप में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी आजिम निवासी कोतवाली को भी पकड़ लिया है। गाजियाबाद रोड पर डायमंड पब्लिक स्कूल के सामने स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। काफी देर से खड़ी कार को देखकर एक एक ट्रक चालक पास पहुंचा तो कार की आगे की सीट पर दो युवकों के शव पड़े देखें। इसी दौरान पास से गुजर रही डायल 100 पुलिस को ट्रक चालक ने बताया। एसपी ग्रमीण नीरज जादौन, सीओ राजकुमार पांडेय समेत तीनों थानों के एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कार मेरठ नंबर की निकली। दोनों युवकों के शव अकड़े हुए थे। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों के शव 10 से 12 घंटे पुराने लग रहे हैं। आशंका है कि गोली मारकर हत्या कर कार को यहां लाकर छोड़ा गया होगा। फोरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मेरठ पुलिस से संपर्क कर शिनाख्त करने में जुटी है। देर रात दोनों की पहचान हो गई। इसकी जांच में चालक सीट पर पड़े युवक के शव की तलाशी में एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। आधार कार्ड दानिश निवासी मेरठ के नाम पर है, लेकिन आधार कार्ड पर लगी फोटो अधिक पुराना होने के चलते दोनों युवकों से मिलान नहीं कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए जेब में आधार कार्ड डाला गया है। हालांकि सीओ लोनी का कहना है कि कार के नंबर और आधार कार्ड के पते व नाम के आधार पर मेरठ पुलिस की मदद से नाम पते को वैरिफाई कराया जा रहा है।

Leave a Reply