DMK ने राज्यसभा के लिए किया तीन उम्मीदवारों का ऐलान, MDMK प्रमुख वाइको का नाम भी शामिल

चेन्नई। डीएमके (DMK) ने राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जिन तीन नामों का एलान किया है उसमें एमडीएमके (MDMK) प्रमुख वाइको, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता पी विल्सन और पार्टी के लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन के महासचिव एम शनमुगम शामिल हैं।
डीएमके राज्यसभा के लिए एमडीएमके प्रमुख वाइको को नामित करेगा। वाइको लगभग 15 साल के बाद एक बार फिर संसद में प्रवेश करेंगे। बता दें कि लोकसभा में उनका अंतिम कार्यकाल 1999 से लेकर 2004 तक था। दरअसल डीएमके ने अपनी तीन राज्यसभा सीटों में से एक वाइको को लोकसभा चुनाव के दौरान हुए समझौते के तहत दिया है।

Leave a Reply