राज्य की 121 तहसीलों में बारिश, वलसाड के वापी में 14 ईंच 

अहमदाबाद | गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण और पूर्व-मध्य गुजरात केक 23 जिलों की 121 तहसीलों में बारिश हुई है| जिसमें वलसाड जिले की वापी तहसील में 357 यानी 14 ईंच से ज्यादा बारिश हुई है| स्टेट इमर्जंसी ऑपरेशन सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई को सुबह 6 बजे पूर्ण हुए 24 घंटों के दौरान उत्तर गुजरात के छह जिलों में गांधीनगर, साबरकांठा, बनासकांठा और पाटण में कहीं बारिश नहीं हुई| मेहसाणा जिले के विजापुर में 11 मिमी, मेहसाणा तहसील में 42 मिमी, अरवल्ली जिले के बायड में 38 मिमी और मालपुर में 3 मिमी बारिश हुई| सौराष्ट्र के सुरेन्द्रनगर जिले के चूडा में 50 मिमी, लीमडी में 26 मिमी और लखतर में 5 मिमी, राजकोट जिले के गोंडल और पडधरी में रिमझिम बारिश हुई| मोरबी, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर और जूनागढ़ में बारिश नहीं हुई| गिर सोमनाथ जिले के ऊना में 8 मिमी, अमरेली जिले के लाठी में 30 मिमी, जाफराबाद में 14 मिमी और लीलिया में 6 मिमी, भावनगर जिले के भावनगर तहसील में 54 मिमी, गारियाधार में 19 मिमी, घोघा में 16 मिमी, भावनगर के महुवा में 36 मिमी, शिहोर में 23 मिमी, वल्लभीपुर में 14 मिमी और तलाजा में 13 मिमी और बोटाद जिले के राणपुर में 43 मिमी, गढ़डा व बोटाद तहसील में 5 मिमी बारिश हुई| दक्षिण गुजरात के भरुच जिले के आमोद में 57 मिमी, अंकलेश्वर में 9 मिमी, भरुच में 23 मिमी, जंबुसर में 12 मिमी, हांसोट में 10 मिमी, वागरा में 10 मिमी और झगडिया में 5 मिमी, नर्मदा जिले के सागबारा में 8 मिमी, डेडियापाडा और गरूडेश्वर में 3 मिमी, तापी जिले के निझर, वालोद और दोलवाण, व्यारा, कुकरमुंडा में रिमझिम बारिश हुई| सूरत जिले के ओलपाड में 3 मिमी, उमरपाडा में 53 मिमी, सूरत शहर में 14 मिमी, चौर्यासी में 38 मिमी, बारडोली में 33 मिमी, कामरेज में 16 मिमी, मांगरोल में 70 मिमी और पलसाणा में 45 मिमी बारिश दर्ज हुई| नवसारी जिले के वांसदा में 6 मिमी, गणदेवी में 58 मिमी, चीखली में 60 मिमी, जलालपोर में 75 मिमी, नवसारी तहसील में 22 मिमी और खेरगाम में 8 ईंच से ज्यादा यानी 205 मिमी बारिश हुई| जबकि वलसाड जिले के विभिन्न तहसीलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है| जिसमें धरमपुर तहसील में 164 मिमी, कपराडा में 149 मिमी, पारडी में 253 मिमी, उमरगाम में 336 मिमी और वापी में 357 मिमी और डांग जिले के वघई तहसील में 50 मिमी बारिश हुई| पूर्व मध्य गुजरात के आठ जिलों में बारिश ने विराम लिया है| आणंद के आंकलाव में 22 मिमी, आणंद तहसील में 16 मिमी, बोरसद में 101 मिमी, खंभात में 40 मिमी, सोजित्रा में 61 मिमी, तारापुर में 25 मिमी, उमरेठ में 12 मिमी और पेटलाद में 56 मिमी, वडोदरा जिले के करजण में 29 मिमी, पादरा में 25 मिमी, डभोई में 40 मिमी, डेशर और सावली में 8 मिमी, सिनोर में 11 मिमी, वडोदरा में 67 मिमी और वाघोडिया में 18 मिमी, खेडा जिले के गलतेश्वर में 12 मिमी, कठलाल में 33 मिमी, कपड़वंज में 7 मिमी, खेडा में 20 मिमी और महुधा में 35 मिमी, ठासरा में 11 मिमी, पंचमहल जिले के मोरवा हडफ तहसील में 8 मिमी, घोघंबा में 34 मिमी, गोधरा में 39 मिमी, हालोल में 20 मिमी, जांबुघोडा में 74 मिमी, कालोल में 20 मिमी और शहेरा में 32 मिमी, दाहोद जिले की लीमखेडा तहसील में 64 मिमी, सिंगवाड में 36 मिमी, झालोद और देवगढ़ बारिया में 14 मिमी, धानपुर, फतेपुरा, गरबाडा और संजेली तहसील में 10 मिमी से कम बारिश हुई है| वहीं छोटाउदेपुर जिले की नसवाडी तहसील में 4 मिमी, कवांट में 5 मिमी, छोटाउदेपुर में 39 मिमी, जेतपुर पावी में 70 मिमी, संखेडा में 48 मिमी, बोडेली में 40 मिमी बारिश हुई है| इस प्रकार पिछले 24 घंटों में राज्य के 23 जिलों की 121 तहसीलों में हलकी से 14 ईंच तक बारिश हुई है|

Leave a Reply