ट्रेन के एसी कोच के बैटरी बॉक्स में लगी आग 

फरीदाबाद । फरीदाबाद के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से हुबली जाने को शनिवार दोपहर बाद निकली हुबली-गोवा लिंक मेल ट्रेन के एसी यान के बैटरी बॉक्स में आग लग गई। आग लगी देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लोगों ने यान सहायक को सूचना दी तो उसने जंजीर खींच कर ट्रेन को ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर रोक दिया। रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) ने आग पर काबू पाया, इसके बाद ट्रेन रवाना की गई। बचाव कार्य में ट्रेन करीब 1 घंटा खड़ी रही। इस दौरान दूसरी ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हुबली गोवा लिंक एक्सप्रेस शनिवार को दोपहर बाद 3:34 बजे फरीदाबाद स्टेशन से मुख्य लाइन से पास हो रही थी, इसी दौरान ट्रेन में जंजीर खींच दी गई। ड्यूटी पर मौजूद रेसुब के कृपाल सिंह और हरीशपाल ने देखा कि बी-3 एसी यान में चेन खींची गई है। मौके पर पहुंचे तो यान सहायक का कहना है कि यान के निचले हिस्से से धुआं उठता देख उसने ही चेन खींची थी। सूचना मिलने पर रेसुब के अन्य अधिकारी अग्निशमन यंत्र और उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। यान के बैटरी बॉक्स में आग लगी थी, अग्निशामक फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। 

Leave a Reply