इकोनॉमिक सर्वे 2018-19: 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, जानें अहम बातें

नई दिल्ली : राज्यसभा में गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट से पहले आर्थिक सर्वे 2018-19 पेश किया. इकोनॉमिक सर्वे में साल 2019-20 में तेल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद की जा रही है. साथ ही आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2019-20 में ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद जताई गई है. इस आर्थिक सर्वे की मुख्य बातें :
1. वित्तीय वर्ष 19-20 में ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद.
2. वित्तीय वर्ष 19-20 में जीडीपी विकास दर 7% रहने का अनुमान
3. वित्तीय वर्ष 19-20 में निवेश बढ़ने की उम्मीद.
4. कच्चे तेल की कीमतों में कमी की उम्मीद
5. 2018 से ही ग्रामीण विकास ने रफ्तार पकड़ी
6. मांग बढ़ने से निवेश में तेजी आएगी.
7. पिछले 5 साल में 7.5% की औसत जीडीपी विकास दर
8. तेल कीमतों की कमी से खपत बढ़ेगी
9. ग्लोबल ट्रेड टेंशन का एक्सपोर्ट पर असर होगा
10. वित्तीय वर्ष 2025 तक जीडीपी विकास दर 8% बरकरार रखने की जरूरत
11. वित्तीय वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य
12. NBFC सेक्टर में दबाव का ग्रोथ पर असर
13. FY20 में इकोनॉमी के लिए कई वित्तीय चुनौतियां
14. वित्तीय वर्ष 19-20 में इकोनॉमी के लिए कई वित्तीय चुनौतियां. धीमी ग्रोथ, जीएसटी, कृषि योजनाओं का असर होगा
15.वित्तीय वर्ष 2021 में 3% वित्तीय घाटे का लक्ष्य
16. वित्तीय वर्ष 19-20 ग्रोथ धीमी रही तो राजस्व पर असर होगा.
