नव्या नवेली नंदा से शादी वाली बात पर मीजान जाफरी ने दिया रिएक्शन! कह डाली दिल की बात…

नई दिल्ली: जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बीते साल से ही एक दूसरे के साथ स्पॉट होने के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं पिछले दिनों खबर आई कि मीजान नव्या के साथ शादी करना चाहते हैं. लेकिन अब मीजान अपनी बात बदलने या बिगड़कर पेश करने की बात कर रहे हैं. आज रिलीज हुई फिल्म 'मलाल' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले मीजान ने नव्या नवेली नंदा के साथ अपनी डेटिंग के अफवाहों पर खुलकर बात की. 

अपनी आने वाली फिल्म के प्रचार में मीजान ने एक चैट शो में कहा, "कोई रिलेशनशिप नहीं है. हम दोस्त हैं और दोस्तों के भी संबंध होते हैं. यह हमेशा बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड जैसी कोई चीज नहीं है. महज हमें दोस्तों संग थिएटर से बाहर निकलते देखा गया, इसका यह मतलब नहीं है कि हम डेट कर रहे हैं."
इसके बाद शो के मेजबान ने मीजान के साथ एक गेम खेला जिसमें मीजान से पूछा गया कि नव्या, सारा अली खान और अनन्या पांडे में से वह किसे मारना चाहते हैं, किससे शादी करना चाहते हैं और किससे जुड़ना चाहते हैं, तो इस पर मीजान ने शादी के लिए नव्या को चुना, हुक-अप के लिए सारा अली खान का नाम लिया और अनन्या को मारने का निश्चय किया.

बता दें आगामी फिल्म 'मलाल' मुंबई के मुद्दों पर सवालिया निशान लगाती नजर आ रही है. दरअसल मुंबई में गैर मराठियों के साथ जो समस्याएं आती हैं इस फिल्म में उन सभी पर बात की गई है, लेकिन इसके साथ ही एक मीठी सी लवस्टोरी भी लोगों को लुभा रही है. लीड एक्टर मीजान यहां एक मराठी के किरदार में हैं वहीं शरमिन गैर मराठी के रोल में नजर आ रही हैं.
मीजान अपने सह-कलाकार शर्मिन सहगल संग एक वेब शो 'बाय इंवाइट ओनली' में नजर आए. उनकी आने वाली फिल्म 'मलाल' के निर्देशक मंगेश हडवाले हैं. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. (इनपुट आईएएनएस से भी)
 

Leave a Reply