Budget 2019: उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 40 हजार के पार

नई दिल्ली: बजट आने से ठीक पहले शेयर मार्केट उछाल के साथ खुला. सुबह 9.20 बजे Sensex 110 अंकों की तेजी के साथ 40 हजार के पार 40024 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी 30 अंकों के उछाल के साथ 12 हजार के करीब 11977 पर ट्रेड कर रहा है.
गुरुवार को प्रमुख संवेदी सूचकांक लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 68.81 अंकों की बढ़त के साथ 39,908.06 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 30 अंकों की बढ़त के साथ 11,946.75 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 39,979.10 के स्तर तक उछला जबकि इसका निचला स्तर 39,858.33 रहा. निफ्टी भी कारोबार के दौरान 11,969.25 के ऊपरी स्तर तक उछला. इसका निचला स्तर 11,923.65 रहा.
