पिता से बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं टॉम 

चेस्टर ली स्ट्रीट । न्यूजीलैंड के क्रिकेटर टॉम लाथम अपने पिता से बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। लाथम के पिता 1992 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली कीवी टीम में शामिल थे। वहीं इस विकेटकीपर बल्लेबाज का कहना है कि वह उनसे एक कदम आगे जाना चाहता है। न्यूजीलैंड ने कभी विश्व कप नहीं जीता है और इंग्लैंड से 119 रन से हारने के बावजूद उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। टॉम के पिता रॉड लाथम न्यूजीलैंड की उस टीम का हिस्सा थे जो 1992 विश्व कप में पाकिस्तान से हार गई थी। टॉम ने कहा, ‘मैंने उस टूर्नमेंट के बारे में अपने पिता से कई वर्षों तक बात की है और वह भी इसी प्रारुप में खेला गया था। उम्मीद है कि हम उस टीम से एक कदम बेहतर कर सकते हैं।’ टॉम ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया था हालांकि वह अपनी टीम की हार नहीं टाल पाये थे। 

Leave a Reply